Wednesday 19 April 2023

क्षत्रिय

क्षत्रिय (पालि रूप : खत्तिय) हिंदू समाज के चार वर्णों में से एक वर्ण है। संस्कृत शब्द 'क्षत्रिय' का प्रयोग वैदिक काल के समाज के संदर्भ में किया जाता है जिसमें सदस्यों को चार वर्णों द्वारा उल्लिखित किया जाता था: ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र।

क्षत्रिय वर्ण के लोगों का काम गाओं,कबीलो व राज्य की रक्षा करना था मनु के अनुसार इस वर्ण के लोगों का कर्तव्य वेदाध्ययन, प्रजापालन, दान और यज्ञादि करना तथा विषयवासना से दूर रहना है। वशिष्ठ ने इस वर्ण के लोगों का मुख्य धर्म अध्ययन, शस्त्राभ्यास और प्रजापालन बतलाया है। वेद में इस वर्ण के लोगों की सृष्टि प्रजापति की बाहु से कही गई है।

क्षत्रिय वर्ण के कर्तव्य गीताभाष्य और भगवत गीता में उल्लिखित है। रुद्र अष्टाध्यायी में भी पुरुष सूक्त में चारों वर्गों की उत्पत्ति नारायण के विभिन्न अंशों से हुयी उल्लिखित है वेद में जिन क्षत्रिय वंशों के नाम हैं, वे पुराणों में दिए हुए हैं। पुराणों में क्षत्रियों के चन्द्र वंश, अग्नि वंश ( पृथ्वीराज चौहान) और सूर्यवंश तीन ही वंशों के नाम आए हैं 

दिनेश प्रसाद सकलानी के अनुसार स्मृतियों में कुछ युद्धपरक जनजातियाँ क्षत्रिय वर्ग के अंतर्गत अनुसूचित की गई परंतु इन्हें राजसिंहासन का अधिकार नहीं।

उत्पत्ति
'क्षत्रिय' शब्द का उद्गम नारायण के बाहुओं से है।

रघुवंशम् में राजा दिलीप, सिंह से कहते हैं-

क्षतात्किल त्रायत इत्युदग्रः क्षत्रस्य शब्दो भुवनेषु रूढः ।
राज्येन किं तद्विपरीतवृत्तेः प्राणैरुपक्रोशमलीमसैर्वा ॥ २-५३॥
अर्थ - क्षत्रिय शब्द की संसार में प्रचलित जो व्युत्पत्ति है वह निश्चित ही 'क्षत अर्थात् नाश से जो बचावे' (क्षतात् त्रायते) है। अतः उस क्षत्र शब्द से विपरीत वृत्ति वाले अर्थात नाश से रक्षा न करने वाले पुरुष के राज्य और अपकीर्ति से मलिन हुए प्राण ये दोनों व्यर्थ हैं।


श्री राजपूत करणी सेना राजस्थान की ओर से प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस

श्री राजपूत करणी सेना राजस्थान की ओर से प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी ने बताया कि राष्ट्र स्तरीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई। अजय सिंह भदौरिया को राष्ट्रीय प्रभारी, कुंवर धर्मेंद्र सिंह व जेपी जडेजा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा एडवोकेट भवानी सिंह राजावत को राजस्थान का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अन्य राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए।

राजपूत करणी सेना राजस्थान की ओर से प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी ने बताया कि राष्ट्र स्तरीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई। अजय सिंह भदौरिया को राष्ट्रीय प्रभारी, कुंवर धर्मेंद्र सिंह व जेपी जडेजा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा एडवोकेट भवानी सिंह राजावत को राजस्थान का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

श्री राजपूत करणी सेना का स्वागत

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी जी ने 18/4/2023 को नारायण पैलेस,नारायण सिंह सर्किल, जयपुर
समय:–02:00 बजे
प्रेस कांफ्रेंस,कार्यकारणी मीटिंग, ओर जिला कार्यकारणी घोषणा की जाएगी।


श्री राजपूत करणी सेना में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी जी ने नियुक्त किए पदाधिकारी के कुछ फ़ोटो 18/4/2023

श्री राजपूत करणी सेना में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी जी ने नियुक्त किए पदाधिकारी

श्री राजपूत करणी सेना में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी जी ने नियुक्त किए पदाधिकारी
           सभी नियुक्त पदाधिकारीयो को डॉ पुरेंद्र सिंह पिचानोत ठिकाना कैरवाड़  अलवर की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई, उम्मीद करते हुए की समाज को आगे बढ़ाने का कार्य जो 2006 में लोकेंद्र सिंह कालवी साहब ने शुरू किया उसे आज राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी जी के साथ मिलकर आगे ले जायेगे और साथ में समाज को एक करने का कार्य करेगे और समाज में व्याप्त कमजोरी को दूर करते हुए, एक बार फिर से आगे बड़ाने का कार्य करते रहेंगे।